Search

 
 
 

सिमडेगा : पीएम आदिवासी न्याय महा अभियान शिविर का आयोजन

 
Simdega/Kersai: प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत आदिम जनजाति बहुल प्रखंड के करीलकुचा में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया. साथ ही स्वास्थ्य की भी जांच की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ अंचल अधिकारी बलिराम माझी, सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता, केरसई मुखिया फाबियोला खेस ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अंचल अधिकारी बलिराम माझी ने कहा कि सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ लोगों को अधिक से अधिक मिले इसलिए इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं लोग इसका लाभ उठाएं. जबकि सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने कहा कि आदिवासियों को ज्यादा से ज्यादा सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान का शुभारंभ किया गया है. मौके पर सभी प्रखंड कर्मी एवं अंचलकर्मी में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-jmm-takes-out-justice-march-against-ed-action-on-hemant-soren/">साहिबगंज

: हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो ने निकाला न्याय मार्च
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/19rc_m_65_19022024_1-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही