Search

 
 
 

रांची के रहने वाले 3 उग्रवादी समेत पांच को सिमडेगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ranchi/Simdega: रांची के रहने वाले तीन उग्रवादी समेत पांच को सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सिमडेगा पुलिस ने लेवी के रुपए के साथ पांच पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिनमें रांची जिले का रहने वाला सुनील उरांव, सिद्धांत कुमार और राहुल उरांव के अलावा खूंटी जिले की रहने वाली महिला उग्रवादी यमुना मिंज और सिमडेगा का रहने वाल आशीष मिंज शामिल है. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से लेवी के 54,400 रुपया, दो बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए.

लेवी वसूलने के लिए ये उग्रवादी आये थे

बुधवार को सिमडेगा पुलिस ने बताया कि ये सभी उग्रवादी रामरेखा धाम के बीच सड़क निर्माण कार्य कर रही कंपनी से लेवी वसूलने के लिए आये थे. इसी क्रम में कंपनी के लोगों ने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए और लेवी वसूलने आये सभी उग्रवादियों को सरई पानी जंगल में गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें – वीडियो">https://lagatar.in/training-on-video-call-this-is-how-the-conspiracy-to-blow-up-the-ram-temple-was-hatched-abdul-made-many-revelations/">वीडियो

कॉल पर राम मंदिर को उड़ाने की मिली ट्रेनिंग, अब्दुल ने किये कई अहम खुलासे, ATS ने बलिया से तीन संदिग्ध को दबोचा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही