Search

 
 
 

सिमडेगा पुलिस ने PLFI के तीन उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, निर्माण कार्य में लगे वाहनों में की थी आगजनी

 
Simdega :  बीते 16 अप्रैल को निर्माण कार्य में लगे पोकलेन में आगजनी करने वाले PLFI के तीन उग्रवादियों को सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने आगजनी की घटना में शामिल नितीश गोप, नीरज गोप और सतीश उरांव को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने पांच कीपैड मोबाईल, 7 सीम कार्ड, 2 होंडा कंपनी की स्कूटी, 1 कैमोफ्लाज टी-शर्ट समेत अन्य सामान बरामद किये हैं. (पढ़ें, श्यामली">https://lagatar.in/staging-of-the-play-neel-ronge-ghoda-at-shyamali-community-hall/">श्यामली

कम्युनिटी हॉल में ‘नील रोंगे घोड़ा’ नाटक का मंचन)

विकास टाइगर और उसके अन्य सहयोगियों ने दिया था घटना को अंजाम

कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के विकास टाइगर ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. घटनास्थल पर उग्रवादियों ने एक पर्चा भी छोड़ा था. गिरफ्तार उग्रवादियों ने पीएलएफआई के अशोक गोप के आदेश पर घटना को अंजाम देने और इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की. इसके अलावा कोलेबिरा के बिजली ग्रिड साइड, इटकी में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी और 2019 में खूंटी में एक लड़की की हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-shinde-government-will-fall-in-15-20-days-claims-sanjay-raut/">महाराष्ट्र

: शिंदे सरकार 15-20 दिन में गिर जायेगी, संजय राउत ने किया दावा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही