Search

 
 
 

साइबर क्राइम के खिलाफ सिमडेगा पुलिस का जागरूकता अभियान

 
Simdega :  जिले के कोलेबिरा प्रखंड मे हो रहे पूजा पंडालों के माध्यम से कोलेबिरा पुलिस प्रशासन के द्वारा साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोग ठगी के शिकार से बच सके. इस अभियान को सफल बनाने के लिए थाना प्रभारी रामेश्वर भगत पुलिस उप निरीक्षक रंजीत कुमार महतो के साथ अंचलाधिकारी कोलेबिरा हरीश कुमार ने कोलेबिरा के सभी दुर्गा पूजा के पंडालों में जाकर जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता पोस्टर के साथ ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि किसी को भी अपना मोबाइल पर आए ओटीपी, पिन, सीवीवी, शेयर ना करें . इस मैसेज को दूसरों से भी साझा करें ताकि वह ठगी के शिकार से बच सकें. साथ ही उन्होंने दुर्गा पूजा को देखते हुए सभी पूजा पंडाल के पदाधिकारी एवं अध्यक्ष को सोशल मीडिया माध्यम से आए फोटो, वीडियो, जो व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम से प्राप्त होते हैं उसे बिना सोचे समझे शेयर ना करें. किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक या भड़काऊ मैसेज फोटो मिलने पर तुरंत पास के पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी को सूचित करें. इसे भी पढ़ें–दो">https://lagatar.in/two-women-ate-poison-two-people-hanged-one-died-due-to-drowning/">दो

महिलाओं ने खाया जहर, दो लोगों ने लगाई फांसी, एक की डूबने से मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही