Search

सिमडेगा : होली और शब-ए-बरात को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, किया फ्लैग मार्च

Simdega : होली और शब-ए-बरात त्योहार को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है. जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैद है. पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने थाना क्षेत्र में सघन गश्त के निर्देश दिए हैं. रविवार को थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने फ्लैग मार्च किया. इस दौरान शांति और भाईचारे की अपील की गई. साथ ही क्षेत्र के लोगों को संदेश दिया गया कि किसी भी दशा में सौहार्द में बिगाड़ने नहीं दिया जायेगा. यदि कोई भी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो पुलिस उससे सख्ती के साथ निपटेगी. पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस उनपर कड़ी नजर रख रही है. त्योहार के दौरान उपद्रव मचाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा लोगों से अपील की गई कि लोग अफवाहों से सावधान रहें और यदि कोई ऐसा करता दिखे तो पुलिस को सूचित करें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/pppp-4.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> इसे भी पढ़ें : तेनुघाट">https://lagatar.in/tenughat-70-cases-of-illegal-liquor-seized-in-the-raid-of-the-excise-department/">तेनुघाट

: उत्पाद विभाग की छापेमारी में अवैध शराब की 70 पेटियां जब्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp