Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : अवैध देसी शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Simdega : सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना प्रभारी प्रभात कुमार के निर्देश पर अवैध देसी शराब खिलाफ अभियान चलाया गया. एएसआई हरेंद्र सिंह,एएसआई इंद्रजीत समद और एसआई अनजन मंडल ने अवैध शराब के खिलाफ़ ताबड़तोड़ सर्च अभियान चलाया. कोम्बाकेरा, टुंगरीटोली में लगभग 80 किलो जावा महुआ और 7 लीटर तैयार शराब को नष्ट किया गया. कोलेबिरा थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि सिमडेगा एसपी के आदेश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है ताकि पूर्ण रूपेण अवैध शराब का कार्य बंद हो. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-workers-adamant-on-the-arrest-of-jhamada-dependents-staged-a-sit-in-on-the-third-day-as-well/">धनबाद:

झमाडा आश्रितों की गिरफ्तारी पर अड़े निगम कर्मी, तीसरे दिन भी दिया धरना
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/ssss-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

थाना प्रभारी ने कार्रवाई की दी चेतावनी

थाना प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि शराब निर्माण कारोबारी चेत जायें और अवैध शराब बनाना तुरंत छोड़ें. अन्यथा पकड़े जाने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. नशा पान करने से कई लोग आपराधिक कार्य को अंजाम देते हैं. लडाई झगड़ा मारपीट, हत्या एवं कई प्रकार के अपराध कर बैठते हैं. साथ ही नशापान से सड़क दुर्घटना, क्राइम को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने कहा कि सरकार की फूलो-झानो योजना का लाभ उठाकर रोजगार के दूसरे काम करें. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ho-rebels-will-be-paid-tribute-on-march-25-at-shaheed-park/">चाईबासा

: हो विद्रोहियों को शहीद पार्क में 25 मार्च को दी जाएगी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही