Search

 
 
 

सिमडेगा पुलिस ने विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को किया जागरूक

 
Simdega : पुलिस कप्तान सौरभ कुमार के निर्देश पर सिमडेगा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र में जन जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को मानव तस्करी, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा आदि को लेकर जागरूक किया. पुलिस ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना पहचान और ओटीपी शेयर न करें. अनजान के साथ घर की महिलाओं और बच्चों को दूसरे शहर में न भेजें. सड़क सुरक्षा का पालन करें, घर से निकलें तो हेलमेट जरूर लगाएं यह आपकी सुरक्षा के लिए ही है. इसे भी पढ़ें : पुलिस">https://lagatar.in/who-is-responsible-for-weakening-the-police-system/">पुलिस

सिस्टम को कमजोर बनाने के जिम्मेदार कौन!
विशेष पुलिसिंग अभियान के तहत 14 अगस्त से 20 अगस्त के बीच सिमडेगा थाना के सलडेगा कुम्हारटोली, गरजा पंचायत के काशीगोहर टोला, बंगरू पंचायत के तुयूटोली तथा हाई स्कूल जोकबहार. टी टांगर थाना के कुड़पानी पंचायत के जुटोटोली तथा ग्राम अलसंगा कोलेबिरा थाना क्षेत्र के रैसिया पंचायत के भंडारटोली, बड़ाबरपानी पंचायत के घोसरा हरिजनटोली, अघरमा पंचायत के पुतरीटोली, टूटीकेल पंचायत के झपला एरेंगा झरिया, नवाटोली पंचायत के मुर्गाटोली तथा नवोदय विद्यालय कोलेबिरा. जलडेगा थाना के कोनमेरला पंचायत के बलडेगा, लमडेगा पंचायत के जरहीटोली, जलडेगा पंचायत के टंगिया तथा पतिआम्बा पंचायत के स्कूलटोली. कुरडेग थाना के ग्राम चडरीमुंडा, नवापारा तथा एसएस हाई स्कूल कुरडेग. केरसई थाना के कनजोबा पंचायत के ठेसुटोली. बोलबा थाना के ग्राम लेटाबेड़ा. पाकरटांड़ थाना के आसनबेड़ा पंचायत के सारूबेड़ा, केशलपुर पंचायत के ग्राम नानेसेरा तथा ग्राम एल्ला. रेंगारीह थाना के पाईकपारा के बिरंगाटोली. बांसजोर थाना के सिमरिया. ओड़गा थाना के ओड़गा तथा कुटुंगिया हाई स्कूल में छात्रों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला समूह एवं विभिन्न संगठनों के साथ बैठक कर मानव तस्करी, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा, मॉब लिंचिंग की विस्तृत जानकारी दी गयी. वहीं अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का भी आग्रह किया गया, ताकि मानव तस्करी, साइबर अपराध और सड़क दुर्घटना को नियंत्रित किया जा सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/19-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : दुर्घटना">https://lagatar.in/on-the-death-of-policemen-in-an-accident-the-relatives-will-get-an-insurance-amount-of-rs-50-lakh/">दुर्घटना

में पुलिसकर्मियों की मौत पर परिजनों को मिलेगी 50 लाख की बीमा राशि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही