Search

 
 
 

सिमडेगा : निकाली गयी प्रभात फेरी, यातायात को लेकर किया गया जागरूक

 
Simdega: उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति अजय कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ओमप्रकाश यादव के मार्ग निर्देश में डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी, एसएस प्लस टू हाई स्कूल, संत जॉन स्कूल के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान लोगों को यातायात को लेकर जागरूक किया गया. स्कूली बच्चों ने संदेश दिया कि सभी लोग यातायात नियमों को अपनाएं. झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं. कदम बढ़ाए, हाथ मिलाए, झारखंड को सुरक्षित राज्य बनाएं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-building-of-topchanchi-sub-health-center-is-being-built-ignoring-the-rules/">धनबाद

: नियमों को ताक पर रख बन रहा तोपचांची उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/09rc_m_158_09022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें. चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधें. सड़क पर दुर्घटना पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर नेक नागरिक होने का धर्म निभाएं. वाहन निश्चित गति सीमा में ही चलाएं. वाहन की क्षमता के अनुरूप ही वाहन का परिचालन करें. वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल ना करें. कभी शराब पीकर वाहन ना चलाएं. वहीं पेट्रोल पंपों पर बच्चो के द्वारा नो हेलमेंट नो पैट्रोल का नारा लगाया गया. मौके पर मोटरयान निरीक्षक सिरिल संतोष बेसरा, कार्यालय अधीक्षक रामनिवास मिश्रा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक अजीत कुमार रवि, रोड सेफ्टी नोडल सत्यजीत, सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक चंदन कुमार, आईटी सहायक नीतेश कुमार, एस आई सुधीर बाड़ा, यातायात पुलिस उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sale-of-fake-liquor-in-government-shop-at-real-price/">धनबाद

: असली कीमत पर सरकारी दुकान में नकली शराब की बिक्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही