Search

 
 
 

सिमडेगा : झारखंड में अविलंब लगे राष्ट्रपति शासन- सावित्री देवी

 
Simdega :   राज्य में बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ एवं लोहरदगा में महिला के साथ दो पुलिस जवानों द्वारा दुष्कर्म एवं दुमका के पेट्रोल कांड के घटना के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. इस दौरान हेमंत सरकार के विरोध में नारे भी लगे. पुतला दहन का नेतृत्व करते हुए सिमडेगा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सावित्री देवी ने कहा की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गयी है. अपराधी हावी हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्यपाल महोदय को हस्तक्षेप करनी चाहिए और अविलंब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बर्खास्त कर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगानी चाहिए. इसे भी पढ़ें–कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-smart-market-opened-instead-of-big-bazaar-customers-waiting-for-their-money/">कोडरमा:

बिग बाजार की जगह खुला स्मार्ट बाजार, ग्राहकों को अपने पैसे का इंतजार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही