Search

 
 
 

सिमडेगा: कोलेबिरा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस

 
Simdega: कोलेबिरा के जानिब में रविवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला गया. अंजुमन इस्लामिया फलाहुल मुस्लिमीन नवाटोली से निकाले गये जुलूस में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए. जुलूस नवाटोली इमामबाड़ा के पास से मेन रोड होते हुए हजरत अनजान साह दाता के दरबार तक गया. वहां से वापस होते हुए जुलूस गौसिया मस्जिद के पास समाप्त हुआ. इसे भी पढ़ें– साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
इसमें सभी मुस्लिम समुदाय के गणमान्य व्यक्ति व नौजवान भारी संख्या में शामिल थे. जुलूस की अगुवाई जनाब मोहम्मद मुमताज आलम सदर अंजुमन इस्लामिया फलाहुल मुस्लिमीन, सेक्रेटरी मोहम्मद शहजाद हसन नौजवान कमेटी के सदर जनाब हैदर अली और नौजवान कमेटी के सेक्रेटरी जनाब फिरोज आलम ने की. जुलूस के सफल आयोजन में हाजी शरीफ साहब, खजमुद्दीन मियां, मोहम्मद कुदुस, साहब बारिक हसन शाह, रिजवान आलम, इरफान आलम, साहिल आलम, हसन आलम, आकीब आलम, सज्जू आलम, इम्तियाज आलम, इस्लाम आलम और मोहम्मद खुर्शीद आलम की मुख्य भूमिका रही. इसे भी पढ़ें– जुलूस-ए-मोहम्मदी">https://lagatar.in/peer-manners-of-kichhacha-sharif-will-be-involved-in-the-procession-e-mohammad/">जुलूस-ए-मोहम्मदी

में शामिल होंगे किछौछा शरीफ के पीरे तरीकत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही