Search

सिमडेगा : साइंस स्ट्रीम के प्रचार में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम आयोजित

Simdega: सिमडेगा के ठेठाईटांगर थाना क्षेत्र में पीरामल फाउंडेशन की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में साइंस स्ट्रीम के प्रचार के लिये प्रोजेक्ट बेसड लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे क्लास 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स के साथ वाटर फिल्ट्रेशन, कचरा प्रबंधन, कम्पोस्टिंग, किचन गार्डन विषय पर 10 दिवसीय कार्यक्रम चलाया गया. बता दें कि प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति है. जिसमे छात्रों को एक चुनौतीपूर्ण प्रश्न दिया जाता है और उत्तर बनाने के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए कहा जाता है. इसका उपयोग अक्सर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित जैसे विषयों में किया जाता है. इस दौरान चंद्रसिंह पाढ़बि, विद्यालय की शिक्षिका सुनीला भेन्गरा, पूनम साहू, ममता कुमारी, किरण कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-allege-irregularities-in-pcc-road-construction-in-salai-village/">किरीबुरू

: सलाई गांव में पीसीसी सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता बरते का आरोप
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp