Search

सिमडेगा : राहुल गांधी ने कहा, भाजपा आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन सब कुछ छीनना चाहती है...

राहुल ने कहा कि हम SC, ST और OBC आरक्षण बढ़ायेंगे. ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी करेंगे. देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की कोई भागीदारी नहीं है  Simdega :  कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने सिमडेगा में मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की लड़ाई उन लोगों के बीच है जो संविधान की रक्षा कर रहे हैं और जो लोग संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.  एक तरफ वो लोग हैं जो आपको आदिवासी कहते हैं, वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं जो आपको आदिवासी नहीं कहते. उनकी नजर में आप वनवासी हैं. वो जो आपका है, उसे छीनना चाहते हैं. जल, जंगल, जमीन सब कुछ.  राहुल गांधी  यहां  कांग्रेस के भूषण बाड़ा के पक्ष में चुनावी सभा कर रहे थे.   जान लें कि सिमडेगा विधानसभा सीट से वर्ष 2019 में कांग्रेस के भूषण बाड़ा काफी कम वोटों के अंतर से चुनाव में विजयी रहे थे. 2009 और 2014 के चुनाव में यहां से भाजपा को जीत मिली थी.

भाजपा और आरएसएस संविधान को समाप्त करना चाहते हैं

राहुल गांधी ने  कहा  हमारा  गठबंधन संविधान की रक्षा करने का प्रयास कर रहा है जबकि भाजपा और आरएसएस  इसे समाप्त करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि संविधान मात्र एक किताब नहीं है, बल्कि इसमें बिरसा मुंडा, अंबेडकर, फुले और महात्मा गांधी की सोच शामिल है. उनका मानना है कि यह संविधान आदिवासियों, दलितों, पिछड़े और गरीबों की रक्षा करता है. इसलिए, INDIA गठबंधन चाहता है कि देश संविधान के माध्यम से चले.   उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आये तो आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा हटा देंगे. राहुल ने कहा कि हम SC, ST और OBC आरक्षण बढ़ायेंगे. ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी करेंगे. देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की कोई भागीदारी नहीं है.भाजपा और आरएसएस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के विरोधी हैं.

आदिवासी समुदाय का एक अधिकारी केवल 10 पैसे का निर्णय लेता है

राहुल गांधी ने कहा,  अगर भारत सरकार बजट में 100 रुपये का निर्णय लेती है, तो आदिवासी समुदाय का एक अधिकारी केवल 10 पैसे का निर्णय लेता है. आपकी (आदिवासी समुदाय) जनसंख्या 8 प्रतिशत है, 100 में से आठ और आपका योगदान है 100 रुपये में से 10 पैसे. राहुल गांधी ने कहा, मैं चाहता हूं कि देश के 90 फीसदी लोग इस देश को चलाएं और भाजपा चाहती है कि देश को 2-3 लोग चलायें. पीएम नरेंद्र मोदी,  अमित शाह, अंबानी और अडानी इस देश को चला रहे हैं.

16 लाख करोड़ 10-15 बड़े अरबपतियों को दे दिये जायेंगे

राहुल ने कहा कि पूरे देश की संपत्ति, चाहे वह आपकी जमीन हो, जंगल हो, सब कुछ आपसे छीन लिया जायेगा. 25 लोगों(उद्योगपति) के 16 लाख करोड़ रुपये इन 10-15 बड़े अरबपतियों को दे दिये जायेंगे.  उनमें एक भी आदिवासी, कोई दलित या पिछड़ा वर्ग का व्यक्ति हो तो आप बतायें.  राहुल गांधी ने कहा, वे(भाजपा) कहते हैं कि मैं किसानों की आदतें खराब कर रहा हूं.  राहुल ने कहा कि जब आपने(मोदी सरकार) उनका कर्ज माफ कर दिया तो क्या आपने उनकी(अरबपति) आदतें नहीं बिगाड़ दीं?

भाजपा की विचारधारा के कारण मणिपुर जल गया

राहुल गांधी ने कहा, मैं आपको मणिपुर के बारे में बताता हूं. उन्होंने (भाजपा) मणिपुर को जला दिया और आज तक, भारत के प्रधानमंत्री ने वहां का दौरा नहीं किया है. इसका मतलब है कि उन्होंने इस बात को मान लिया है कि मणिपुर जैसा कोई राज्य नहीं है. भाजपा की विचारधारा के कारण मणिपुर जल गया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp