Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गया जेल समेत जिला की 2 खबरें

पहली खबर Simdega : जलडेगा थाना क्षेत्र के भीतबुना भंडारटोली में घर पर 11 वर्षीय किशोरी अकेली थी. तभी पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया. पीड़िता के पिता ने रविवार को जलडेगा थाना में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया. थाना प्रभारी हरिलाल महतो ने बताया कि परिजन के बाहर होने पर पास ही रहने वाले बासुदेव लोहरा, उम्र 20 वर्ष नामक युवक ने घटना को अंजाम दिया है. मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर भेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें:गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-news-former-mla-said-the-land-of-the-poor-will-not-be-taken-away-and-the-deputy-commissioner-held-janata-darbar/">गढ़वा

की खबरें- पूर्व विधायक ने कहा, नहीं छिनेगी गरीबों की जमीन और उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार
दूसरी खबर

चार दिवसीय गैर आवासीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/TTT.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कोलेबिरा प्रखंड में चार दिवसीय गैर आवासीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू हुआ. बेसिक स्कूल कोलेबिरा में इसका शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि वर्ष 3 से लेकर 9 वर्ष तक आयु वर्ग के लगभग सभी बच्चों का समग्र विकास करना. चाहे वह कोई भी केटेगरी हो. FLN को भारत सरकार का न्यू एजुकेशन पॉलिसी का पार्ट भी कहा जाता है. यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो बच्चों को उच्च कक्षाओं में सार्थक रूप से किसी भी चीज़ को सीखाने-सिखाने में मदद करें. कार्यक्रम में आए हुए प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनिंग्ना टोपो ने कहा कि प्रशिक्षण बहुत अच्छी तरीके से लें. निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सभी अपने विद्यालयों में इसे लागू करें, कार्यक्रम तभी सफल होगा. इस प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में रामसेवक साहू, अभिषेक कुमार पाठक, हरिशंकर ओहदार, सईद अंसारी एवं सहयोगी का सहयोग लिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें:सतबरवा">https://lagatar.in/had-gone-from-satbarwa-to-bring-the-bride-remained-hostage-for-7-hours/">सतबरवा

से गए थे दुल्हन लाने, 7 घंटे बंधक बने रहे, 8 लाख हर्जाना भरकर खाली हाथ लौटे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही