Search

 
 
 

सिमडेगा: राशन डीलरों ने गरीबों के बीच किया चावल का वितरण

 
Simdega : सिमडेगा जिला के विभिन्न प्रखंडों में राशन डीलरों ने लाभुकों के बीच 5 किलो ग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से पैकेट बंद चावल का वितरण किया. बता दें कि झारखंड सरकार के मुफ्त पैकेट बंद चावल वितरण प्रणाली योजना के तहत लाभुकों को चावल दिया गया. कोलेबिरा की सुशीला बिलुंग, सावित्री देवी, अर्चना पांडेय, ममता कुमारी, नेहा देवी, हीरामणि देवी सहित कई लाभुकों के बीच राशन का वितरण किया गया. इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा रोज प्रतिमा, सोरेंग प्रमुख दुतमी हेमरोम, मुखिया अंजना लकड़ा, अंचल अधिकारी हरीश कुमार, डीलर राकेश प्रसाद, श्यामलाल प्रसाद, लालबिहारी प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: हत्यारोपी">https://lagatar.in/the-murderer-was-sentenced-to-rigorous-life-imprisonment-40-thousand-fine-was-also-imposed/">हत्यारोपी

को सश्रम आजीवन करावास की सजा, 40 हजार जुर्माना भी लगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही