Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: रामनवमी प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन, प्रदीप शर्मा को बनाया गया अध्यक्ष

Simdega: सिमडेगा में रामनवमी प्रबंध समिति की बैठक महावीर मंदिर परिसर में आयोजित की गई. बैठक में रामनवमी का महापर्व धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में बीते वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा अध्यक्ष प्रदीप शर्मा द्वारा पेश किया गया. साथ ही पुरानी समिति को भंग कर नई रामनवमी प्रबंधन समिति का गठन किया गया. जिसमे संरक्षक डीडी सिंह, श्याम लाल शर्मा ओम प्रकाश साहू को बनाया गया. वहीं बीते 9 सालों से पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल और नेतृत्व कौशल को देखते हुए सर्वसम्मति से पुन: प्रदीप शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया. वहीं उपाध्यक्ष हरि सिंह, अनुप केशरी, सचिव संजय कुमार शर्मा, उपसचिव दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार बरनवाल, विकास वर्मा, नरेश शर्मा को बनाया गया. कार्यकारिणी सदस्यों में कमल शर्मा, बबलू अग्रवाल, रोहित शर्मा, पंकज साव, दीपक सोनी, सोनी वर्मा, सूरज कुमार, मानस प्रसाद, विक्की वर्मा, राजू केसरी, रिक्की सोनी को बनाया गया है. रामनवमी प्रबंधन समिति की अगली बैठक महावीर मंदिर परिसर में 20 मार्च को रात 8 बजे आयोजित की जायेगी. इसे भी पढ़ेंलातेहार:">https://lagatar.in/latehar-raising-day-of-the-battalion-celebrated-with-pomp-at-crpf-headquarters/">लातेहार:

CRPF मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया बटालियन का स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही