Search

 
 
 

सिमडेगा : तामड़ा शिव मंदिर की पहली वर्षगांठ पर होंगे धार्मिक अनुष्ठान

 
Simdega: सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर की पहली वर्षगांठ के मौके पर 26 फरवरी सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान और अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष अशोक प्रसाद केसरी ने बताया कि सोमवार को कलश यात्रा अधिवास पूजन के साथ 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन की शुरुआत होगी. इसमें कुम्हार टोली, टभाडीह, सिकरीयाटांड, पतराटोली, भेलवाडीह, कुड़पानी सहित आसपास के दर्जनों कीर्तन मंडली शामिल होंगे. वहीं 27 फरवरी मंगलवार को अखंड हरि कीर्तन पूर्णाहुति के बाद हवन पूजन और नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा. इधर आयोजन को सफल बनाने के लिए शिव मंदिर समिति की ओर से सभी प्रकार की तैयारी की गयी है. समिति ने अधिक से अधिक लोगों को इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-akhand-kirtan-in-maa-gadhdevi-temple-to-provide-justice-to-hemant-soren/">गढ़वा

: हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए मां गढ़देवी मंदिर में अखंड कीर्तन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही