Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क की मरम्मति

Advertisement
Advertisement
Simdega: ग्रामीणों ने श्रमदान से 2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कर दी. मौके पर झापा नेता संदेश एक्का ने भी रोड मरम्मति कार्य में सहयोग दिया. कोलेबिरा प्रखंड स्थित जोन्हाटोली से बरसलोया तक 2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत श्रमदान के माध्यम से किया जा रहा हैं. सड़क कि स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का और संदेश एक्का से की थी. मौके पर झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का और मैंने श्रमदान से सड़क मरम्मत करने का निर्णय लिया. सोमवार सुबह ही हम सब बरसलोया ग्राम पहुंचे .सड़क पर स्थित गढ्ढों पर ट्रैक्टरों से मिट्टी लाकर भरा गया. इसके बाद मुखिया बरसलोया संदीप सद मुंडा की उपस्थिति में आम ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर सड़क की मरम्मति की गई. सड़क की मरम्मति कर फीता काटकर इसका उद्घाटन भी किया गया. इसे भी पढ़ें-PIL">https://lagatar.in/eds-witness-in-pil-cash-case-said-rajeev-kumar-was-ticketed-twice-and-sent-to-kolkata/">PIL

कैश कांड में ED के गवाह ने कहा- राजीव कुमार को दो बार टिकट कटवाकर कोलकाता भेजा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/08rc_m_69_08012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

सभी लोगों का मिला समर्थन : संदेश एक्का

उद्घाटन के क्रम में संदेश एक्का ने कहा कि आप सबों का जन समर्थन मिला. झारखंड पार्टी आम गरीब किसानों की पार्टी है. आपके सुख-दुख हमारे सुख दुख हैं. आप सबों कोई भी परेशानी हो हमसे जरूर साझा करें यथासंभव हम आपकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेंगे. झारखंड पार्टी सदैव आपके साथ है. आपको बता दें कि पूर्व में भी मुखिया बरसलोया संदीप सद मुंडा के सहयोग से बरसलोया से रायटोली, जोन्हाटोली होते हुए चांदो बाजार जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से तंग आकर मुखिया बरसलोया संदीप सद मुंडा के नेतृत्व में आम ग्रामीण श्रमदान कर बना चुके हैं. कुछ दिनों के बाद सड़क की स्थिति पूर्व की भांति ही हो गई . इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-cbi-will-now-investigate-the-fraud-done-with-mecon/">रांची

: मेकॉन के साथ किये गये फर्जीवाड़ा की अब सीबीआई करेगी जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही