Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : स्थायी समिति की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण विभाग की समीक्षा

Simdega : सिमडेगा जिला परिषद सभागार में जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा की अध्यक्षता में स्थायी समिति की बैठक की गई. जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और वन एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा की गई. जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग में 10 वर्षों से अधिक समय से कार्य कर रही एएनएम की तबादला के संबंध में चर्चा की गई. वहीं उप स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता की कमी का मुद्दा उठाया गया. वहीं शिक्षा विभाग को जानकारी देते हुए जिन विद्यालयों में बाउंड्री नहीं है, वहां बाउंड्री निर्माण करने एवं जहां शिक्षक की कमी है, वहां शिक्षक को प्रतिनियुक्त करने की बात कही गई. वहीं वन विभाग की समीक्षात्मक बैठक में पौधा लगाने में जिला परिषद के सदस्यों को भागीदारी देने और जहां पर चेक डैम की आवश्यकता है, वहां पर उसका प्रस्ताव देने की बात कही गई. मौके पर सिमडेगा जिला परिषद सदस्य शांति बाला, जलडेगा शांति रोशलिया कांडुलना, बोलबा जिला परिषद अनिता व जिला परिषद के पदाधिकारी मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें जानिये">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">जानिये

राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही