Search

सिमडेगाः सरहुल शोभायात्रा का रामनवमी प्रबंधन समिति ने किया स्वागत

Simdega: सरहुल पर्व के अवसर पर सिमडेगा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा सरना स्थल सलडेगा से प्रारंभ होकर सलडेगा चौक होते हुए प्रिंस चौक पहुंची. इसके बाद मुख्य मार्ग होते हुए नीचे बाजार तक गई. जहां से पुनः वापस आकर कचहरी के समीप स्थित सरना स्थल पहुंचकर इसका समापन किया गया. इससे पूर्व दिन में सरना स्थल सलडेगा में विधिवत पूजन संपन्न किया गया. इसे पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/read-many-news-of-koderma-district-together/">कोडरमा

की खबरें- 5 अप्रैल को दिल्ली में सीटू की रैली, कीमोथेरेपी की मिलेगी सुविधा, जिला क्रिकेट टीम का गठन
सरहुल जुलूस के महावीर चौक पहुंचने पर रामनवमी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश कुमार, बरणवाल, रिंकू अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, विकास वर्मा, नरेश शर्मा सहित अन्य के द्वारा जुलूस का स्वागत किया. प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों द्वारा सरना पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. साथ ही समिति द्वारा सभी लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई. इधर, विधि-व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन पर्याप्त तैयारी की गई थी. अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार नियंत्रण कक्ष के समीप मौजूद रहे. इसके अलावा सदर थाना प्रभारी रवि प्रकाश, पुलिस पदाधिकारी राजकपूर सेठ नगर भ्रमण के दौरान सरहुल जुलूस के साथ रहे. इसे भी पढ़ें-  हिंदुस्तान">https://lagatar.in/hindustan-scouts-and-guides-training-camp-rover-rangers-trained-to-fight-against-adverse-conditions/">हिंदुस्तान

स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर: रोवर रेंजर को विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का मिला प्रशिक्षण
सरहुल पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जुलूस की अगुवाई करते हुए नगर भ्रमण किया. जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में सरना धर्मावलंबियों ने पारंपरिक वेशभूषा में नाचते-थिरकते निर्धारित सरना स्थल तक पहुंचे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp