Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : स्कूल जा रही शिक्षिका रेशमा बा की सड़क दुर्घटना में मौत

Simdega : जोराम स्कूल में पदस्थापित शिक्षिका रेशमा बा की शनिवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वह घर से स्कूल जा रही थी. इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गई. इस घटना के बाद शिक्षा जगत में शोक की लहर है. घटना की जानकारी मिलते ही सिमडेगा जिला के कई शिक्षक, पदाधिकारी व परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. सांसद अर्जुन मुंडा, विधायक विक्सल कोंगाड़ी, विधायक भूषण बाड़ा, जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, जिप उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैकरा, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा सहित अन्य ने शिक्षिका रेशमा बा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों का ढांढस बंधाया है. साथ ही परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/21-1024x576.jpeg"

alt="" width="1024" height="576" /> इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-reduction-in-corona-infection-31-patients-recovered-in-24-hours-number-reduced-to-185/">झारखंड

: कोरोना संक्रमण में कमी, 24 घंटे में 31 मरीज हुए स्वस्थ, संख्या घटकर 185
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही