छठा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के लिए झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का चयन Simdega: 21 से 27 जनवरी तक चेन्नई में छठा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगा. इसमें हॉकी झारखंड की टीम भी भाग लेगी. बालक और बालिका टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. चयन ट्रायल 5 जनवरी को रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू में होगा. इस चयन ट्रायल में झारखंड के वे बालक और बालिका हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है, जिनकी जन्म तिथि 01 जनवरी 2005 को या उसके बाद हुई है. चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल बोनोफाइड प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-gang-rape-of-minor-application-in-police-station/">रामगढ़
: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, थाना में आवेदन [wpse_comments_template]
: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, थाना में आवेदन [wpse_comments_template]
Leave a Comment