Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : नवोदय विद्यालय में गायन व पेंटिंग प्रतियोगिता

``प्रेरणा: अनुभव पर आधारित शिक्षा कार्यक्रम`` के तहत जिला स्तरीय निबंध लेखन, कविता पाठ, पेंटिंग और गायन प्रतियोगिता का आयोजन Simdega/Kolebira:  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को ``प्रेरणा: अनुभव पर आधारित शिक्षा कार्यक्रम`` के तहत जिला स्तरीय निबंध लेखन, कविता पाठ, पेंटिंग और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले के कुल पाँच विद्यालयों जेएनवी कोलेबिरा, केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा, डीएवी सिमडेगा, एसएस +2 एचएस बानो, यूपीजी हाई स्कूल सरंगापानी के 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रशांत कुमार ने दीप जलाकर किया. मौके पर प्रशांत कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रतिभागियों को प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करना है, ताकि उनमें नेतृत्व का गुण विकसित हो सके. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा. इस मौके पर डॉ. प्रमोद कुमार महतो, रामायण पासवान, सुनील कुमार सिंह, नमिता कुमारी, दीप्ति यादव, अवधेश रजक, अन्नु गुप्ता, प्रिया कुमारी, नितेश शर्मा, पंकज मिश्रा, आलोक कुमार सिंहा, विनय कुमार समद मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन आशुतोष कुमार पाण्डेय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुमन कुमार सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/bjp-will-not-be-able-to-win-even-200-seats-in-lok-sabha-elections-modis-guarantee-is-false-mamata-banerjee/">लोकसभा

चुनाव में भाजपा 200 सीट भी नहीं जीत पायेगी, मोदी की गारंटी झूठी : ममता बनर्जी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/13rc_m_80_13042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही