Search

 
 
 

सिमडेगा : अपनी बंदूक साफ कर रहा था जवान, अचानक गोली चल जाने से मौत

राजू तिर्की 2011 बैच के सिपाही थे. वर्तमान में इनकी पोस्टिंग सिमडेगा के महाबूआंग थाना में थी.आज सुबह वे अपनी बंदूक की सफाई आदि कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया, जिससे उसके सिर में गोली लगी.  वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद उसे आनन फानन में अस्पताल लाया जाने लगा.  लेकिन रास्ते में उसकी मौ'त हो गयी.
 

 Simdega :  सिमडेगा के महाबुआंग थाना में पदस्थापित राजू तिर्की की आज सुबह अपनी ही बंदूक की गोली लगने से मौत हो गयी.  बताया गया कि रांची जिला के तिगरा गांव के रहनेवाले राजू तिर्की((सिपाही नंबर 703)  की पदस्थापना 2012 में सिमडेगा जिला पुलिस में हुई थी.

 

राजू तिर्की 2011 बैच के सिपाही थे. वर्तमान में इनकी पोस्टिंग सिमडेगा के महाबूआंग थाना में थी.आज सुबह वे अपनी बंदूक की सफाई आदि कर रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया, जिससे उसके सिर में गोली लगी.  वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

 

घटना के बाद उसे आनन फानन में अस्पताल लाया जाने लगा.  लेकिन रास्ते में उसकी मौ'त हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही सिमडेगा पुलिस के पदाधिकारी और सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा सदर अस्पताल पहुंचे. विधायक ने घटना पर अफसोस जताते हुए शोक संवेदना प्रकट की.

 

सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे भसदर अस्पताल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. एसपी सिमडेगा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंटल प्रतीत हो रहा है.

 

उन्होंने कहा कि बंदूक की सफाई के दौरान संभवत गोली चल गयी. जिससे इसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसडीपीओ और डीएसपी सिमडेगा कर रहे हैं.

 

राजू तिर्की के शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद उसे पुलिस लाइन लाया जायेगी. य़हां  अंतिम सलामी दी जाएगी. उसके बाद श'व परिजनों को सौंपा जाएगा.

 

 पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद लकड़ा ने बताया कि इनके परिजनों को भघटना की सूचना दे दी गयी है.  परिजनों के आने के बाद अंतिम सलामी दी जायेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही