Search

 
 
 

सिमडेगा : खेल पदाधिकारी ने किया कसरत क्लब जिम का उदघाटन

 
Simdega : कोलेबिरा के थाना रोड स्थित कसरत क्लब जिम का उदघाटन शनिवार को जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया. खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में कसरत क्लब जिमखाना खुल जाने से यह मील का पत्थर साबित होगा. आने वाले दिन में इससे लोगों को सेहद के प्रति सुधार करते हुए खेल के प्रति आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि अभी के दौर में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटे का समय निकालकर इसे दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-with-a-dupatta/">साहिबगंज

: महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की खुदकुशी

जिम के रूप में स्वस्थ रहने का सौगात

कसरत क्लब जिम के संचालक राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र में जिम के रूप में स्वस्थ रहने का सौगात प्रस्तुत किया है. मौके पर जिला खेल एवं पर्यटन पदाधिकारी प्रवीण कुमार, प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम, मुखिया अंजना लकड़ा, झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, जिला उद्योग विभाग के ईओडीबी प्रबंधक सलमान खुर्शीद, पेरू साहू, रणधीर कुमार, विनोद कुमार एवं कोलेबिरा के गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effect-of-news-thalassemia-included-in-chief-ministers-critical-illness-treatment-scheme/">जमशेदपुर

: खबर का असर – मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना में शामिल हुआ थैलेसीमिया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही