Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा

Simdega : प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कोलेबिरा के तत्वावधान में बुनियादी विद्यालय में विज्ञान दिवस मनाया गया. जिसमें कोलेबिरा प्रखंड के जुरकेला, सेतासोया, बोगराम, सिजाग, गलायटोली, रायबेडा एवं बुनियादी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई. स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से जुगाड़ लगाकर पेंसिल का संतुलन, गुरुत्वहीन पानी, मनचाही बरसात जैसे अन्य मॉडलों को प्रदर्शित किया. मॉडलों में छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक प्रतिभा दिखी. कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विज्ञान विभूति चंद्रशेखर वेंकटरमन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मॉडलों को देखकर काफी प्रभावित हुए. उन्होंने छात्र- छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया और कहा कि आपलोग हर रोज स्कूल आओ, हर दिन कुछ नहीं सीखने को मिलेगा. साथ ही स्कूल के शिक्षकों को बच्चों को सृजनात्मक खोज के लिए प्रोत्साहित और उचित मार्गदर्शन करने को कहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्रथम एजुकेशन के प्रखंड समन्वयक कीर्ति राज साहू, रीना कुमारी, तारा पन्ना, अनीता डाहगा, रोज समद, पंकज कुमार, धनेश्वर सिंह, जेराल्ड डांग समेत छात्र-छात्राओं को योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : मिसिर">https://lagatar.in/misir-besra-became-the-supreme-commander-of-eastern-regional-bureau-of-cpi-maoist/">मिसिर

बेसरा बना भाकपा माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो का सुप्रीम कमांडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही