Search

 
 
 

सिमडेगा : शिक्षक की पत्थर से कूच कर हत्या, सनसनी

 
Jaldega/Simdega:  जलडेगा प्रखंड के करमापानी बागेटोली निवासी पारा शिक्षक तुरलेन लुगून, पिता फिलमोन लुगून, उम्र 45 वर्ष की अपराधियों ने शनिवार रात हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पारा शिक्षक तुरलेन लुगून को घर से बुलाकर अपराधी साथ ले गये और रास्ते में हत्या कर भाग निकले. रविवार सुबह ग्रामीणों ने करमापानी कुरकुरा जाने वाले रास्ते पर शव को देखा. इसकी सूचना परिजनों और जलडेगा थाना को दी गयी. जलडेगा थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी शशि शंकर सिंह ने बताया कि रात दो बजे की घटना बताई जा रही है. मृतक के सिर पर गहरा जख्म हैं.पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं परिजन सदमे में हैं. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तुरलेन लुगून मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति था. पर्व का मौका था. पीने खाने के लिए बुलाकर हत्या कर दिए जाने की ग्रामीणों ने आशंका जताई है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-jpsc-siege-postponed-permission-not-granted/">रांची

: जेपीएससी घेराव स्थगित, नहीं मिली अनुमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही