Search

 
 
 

सिमडेगा : नाबालिग के साथ छेड़छाड व मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 
Simdega: सिमडेगा जिला के कोलेबिरा में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल  पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि 12 मई को उनकी बेटी घर के बगल में अपने दोस्तों के घर पढ़ाई करने गई हुई थी. उस समय फैयाज अंसारी ने बेटी के साथ मारपीट व गाली गलौज किया. लड़की ने घर आकर अपने पिता को बताया कि मो.फयाज उसे तीन महीने से परेशान कर रहा है, साथ ही जबरजस्ती बात करने के लिए दबाव बनाता है. साथ ही उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है. जिसके बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने मामले की छानबीन करते हुए नाबालिग के पिता के आवेदन पर कांड संख्या 32/2023 धारा 323/354/385/504/506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोलेबिरा निवासी फयाज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-to-prevent-water-logging-the-sdo-took-stock-of-the-streets/">चक्रधरपुर

: जल जमाव को रोकने के लिए एसडीओ ने लिया गली-मोहल्ले का जायजा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही