Search

 
 
 

सिमडेगा: MLA भूषण बाड़ा के प्रयास ने रंग लाया. शहीद जॉन ब्रिटो कीड़ो के गांव में बनेगी सड़क

 
Simdega:  सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की पहल पर शहीद जॉन ब्रिटो कीड़ो के गांव तक पहुंच पथ चकाचक होगा. हलवाई नदी स्थित शहीद की प्रतिमा स्थल से उनके गांव होते हुए बिरकेरा तक 3 किमी सड़क बनेगी. सड़क बन जाने से शहीद के गांववालों को आवागमन में आसानी होगी. इसका शिलान्यास 24 जुलाई यानी रविवार को होगा.

सड़क है जर्जर

शहीद जॉन ब्रिटो कीड़ो के गांव पिंडाटांगर का पहुंच पथ काफी जर्जर है. सड़क में बड़े बड़े बोल्डर निकल आये हैं. ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. काफी लंबे अरसे से शहीद के परिजन और ग्रामीण सड़क निर्माण करने की मांग कर रहे थे. विधायक भूषण बाड़ा ने शहीद की पुण्यतिथि के मौके पर सड़क निर्माण का भरोसा दिया था. विधायक ने सड़क बनवाने की अनुशंसा की थी. इधर सड़क बनने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर है. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/arms-and-cartridges-of-army-reaching-the-naxalite-and-militant-organizations-operating-in-jharkhand/">झारखंड

में सक्रिय नक्सली व उग्रवादी संगठनों तक पहुंच रहे सेना के हथियार और कारतूस

वीर चक्र से शहीद जॉन ब्रिटो कीड़ो सम्मानित

जॉन ब्रिटो किड़ो भारतीय शांति रक्षा सेना में शामिल थे. श्रीलंका में छिड़े गृह युद्ध के दौरान उनकी ड्यूटी लगी थी. 13 सितंबर 1989 को विद्रोहियों से संघर्ष में वे वीरगति को प्राप्त हो गए. उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही