Simdega : युवाओं को खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक मौका मिले, इसके लिए हमारी सरकार प्रयासरत है. जिले के विकास में न सिर्फ हॉकी बल्कि फुटबाल खेल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. यह बातें कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने मंगलवार को ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में कही. यहां मंगलवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक भूषण बाड़ा ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर खेल का उदघाटन किया. उन्होंने आगे कहा कि फुटबॉल खेल का अगर विकास किया जाय तो. सिमडेगा हॉकी की तरह फुटबॉल में भी नर्सरी बन सकता है. इसी के मद्देनजर हमने सरकार से मांग भी की है कि सिमडेगा जिले में फुटबॉल के लिए भी प्रशिक्षण केंद्र खोले जाए. विधानसभा सत्र में भी हमने इसकी मांग रखी है. उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन की सरकार ने राज्य में खेल के विकास के लिए ही सहाय योजना की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल को बढ़ावा मिल रहा है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवक-युवतियों के हुनर को भी तराशने का काम राज्य सरकार कर रही है. विधायक श्री बाड़ा ने कहा कि खिलाडिय़ों के हुनर और क्षमता को प्लेटफॉर्म देकर उनका मार्ग प्रशस्त करना हमारी प्राथमिकता है. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/67-modular-toilets-built-at-a-cost-of-crores-in-dhanbad-city-35-are-not-even-open/">धनबाद
शहर में करोड़ों की लागत से बने 67 मॉड्यूलर टॉयलेट बेकार, 35 तो खुले ही नहीं
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/bhushan-bada-2-300x169.jpeg"
alt="" width="300" height="169" />
शहर में करोड़ों की लागत से बने 67 मॉड्यूलर टॉयलेट बेकार, 35 तो खुले ही नहीं
alt="" width="300" height="169" />
Leave a Comment