Search

 
 
 

सिमडेगा : राज्यपाल ने जनता से किया संवाद, जिला प्रशासन की थपथपाई पीठ

 
Simdega : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सदर प्रखंड के अरानी पंचायत भवन में अयोजित परिसंपत्ति वितरण सह जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया. मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सिमडेगा जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य के औसत से अधिक सफलता मिली है. यहां करीब 40 प्रतिशत काम हो चुका है, जो खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि नल जल योजना शुरू होने से पहले सिर्फ 8 प्रतिशत लोगों को ही शुद्ध जल मिलता था. अब बड़ी संख्या में लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-success-to-security-forces-against-naxalites-ied-and-spike-hole-making-material-recovered/">चाईबासा:

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को सफलता, IED और स्पाइक होल बनाने का सामान बरामद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/rrrr-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

राज्यपाल ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को काफी लाभ मिला है. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं को भी जनता के लिए काफी लाभप्रद बताया. लोगों से बात करते हुए सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि खेती के लिए महाजनों से राशि नहीं लें. किसान सरकारी बैंकों से ही राशि लें. किसान सम्मान योजना के द्वारा किसानों को मदद दी जा रही है. राज्यपाल ने सिमडेगा में टेक्निकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. साथ ही जेएसएलपीएस की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-rath-yatra-of-lord-jagannath-started-from-mausi-bari-great-enthusiasm-was-seen-among-the-people/">पाकुड़

: मौसी बाड़ी से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, लोगों में दिखा गज़ब का उत्साह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/rrrr-2-5.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

राज्यपाल का किया गया स्वागत

इससे पहले कोलेबिरा में जिला प्रशासन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया. एसपी सौरभ कुमार, डीडीसी अरुण वाल्टर सांगा, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बुके देकर अभिनंदन किया. इसके बाद राज्यपाल जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही