Search

 
 
 

सिमडेगा : सड़क नहीं होने से पूरनापानी गांव नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस, नव प्रसूता को खाट पर ले जाना पड़ा

 
  • अस्पताल ले जाने में देरी होने से नव प्रसूता की हुई मौत 
Simdega :  जिले के बानो प्रखंड के बांगुर पूरनापानी गांव में सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती है. इसकी वजह से गांव की एक नव प्रसूता की मौत हो गयी. दरअसल पांगूर निवासी बसंती लुगुन (30) को बुधवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई. गुरुवार अहले सुबह 4 बजे उसने एक बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. ऐसे में गांव के लोगों ने महिला को खटिया पर लाद कर पानगुर झरिया नाला पार कर एंबुलेंस तक पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत और खराब हो गयी. बानो अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच कर महिला को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : कारगिल">https://lagatar.in/kargil-rahul-again-said-china-snatched-thousands-of-km-of-land-from-india-modi-says-did-not-take-it-it-is-a-lie/">कारगिल

: राहुल ने फिर कहा, चीन ने हिंदुस्तान की हजारों किमी जमीन छीनी, मोदी कहते हैं, नहीं ली, यह सरासर झूठ है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही