Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : दो अलग-अलग सड़क हादसे मे तीन लोग जख्मी, 2 की हालत गंभीर

Simdega : कोलेबिरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप एनएच 143 पर मोटरसाइकिल से धक्का लगने से नृपतिशरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. दो युवकों ने घायल व्यक्ति को कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. नृपतिशरण सिंह को सिर में गंभीर चोट आई है. उन्हें सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया गया है. वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना में अघरमा पुल के समीप मोटरसाइकिल से गिर कर दो युवक घायल हो गये. घायलों की पहचान अजय सोरेंग और पितरूस सोरेंग के रूप में हुई है. दोनों गुमला जिले के कोब्जा, तेतर टोली, पोस्ट सुरसांग, थाना रायडीह का रहने वाला है. दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया. दुर्घटना में अजय सोरेन का बाया हाथ टूट गया. दोनो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें: सड़क">https://lagatar.in/to-prevent-road-accidents-run-vehicle-checking-campaign-in-the-morning-and-evening-instructions-to-all-sps/">सड़क

दुर्घटना रोकने के लिए सुबह- शाम चलाएं वाहन चेकिंग अभियान, सभी एसपी को निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही