Search

 
 
 

सिमडेगा : पीठासीन पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 
Simdega: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीठासीन को सिमडेगा महिला कॉलेज, सलडेगा में प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान पीठासीन पदाधिकारियों को डिस्पैच सेंटर से लेकर कलेक्शन सेंटर तक निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के मास्टर ट्रेनरों द्वारा डिस्पैच सेंटर से मतदान के दिन मतदान केंद्र और मतदान के बाद कलेक्शन सेंटर पर कार्य निष्पादन एवं दायित्वों से पीठासीन पदाधिकारियों को अवगत कराया गया. प्रशिक्षण के दौरान चुनाव कार्य में उपयोग में लाये जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों के डम्मी प्रपत्र का प्रयोग कर संधारित करने के तरीके की व्यावहारिक जानकारी दी गई. मौके पर अंचलाधिकारी मो. इम्तियाज अहमद, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह एलआरडीसी अरुणा कुमारी, सहायक परियोजना -सह- प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग रंजीत सिन्हा एवं मास्टर ट्रेनर सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/rjds-star-campaigners-in-jharkhand-include-tejashwi-tej-pratap-siddiqui-kailash-yadav-and-abid/">झारखंड

में राजद के स्टार प्रचारकों में तेजस्वी, तेजप्रताप, सिद्दीकी, कैलाश यादव व आबिद शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही