Simdega : कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के बरसलोया में रामनवमी के मौके पर चौबीस प्रहरी अखंड हरीनाम यज्ञ का आयोजन किया गया है. इसे लेकर बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में लाल-पीले वस्त्रों से सुसज्जित 501 महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं. कलश यात्रा बरसलोया के राहस गुड़ी मंदिर से निकली जो आमटोली होते हुए केतुंगधाम देवनदी पहुंची. वहीं पुरोहितों ने कलश पूजन कराया. इसके बाद महिलाओं और युवतियों ने कलश में जल भरकर पुन: वापस भोलेनाथ की नगरी केतुंगधाम मंदिर की परिक्रमा करते हुए पूजा स्थल पर पहुंची. इसके बाद वहां पुरोहित महाराज लखेश्वर पंडा ने संकल्प करा कर कलश स्थापना कराया. कलश यात्रा के दौरान राम नाम की गूंज पूरे बरसलोया गांव में सुनाई पड़ा. वहीं बजरंग बली मन्दिर की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई. इसे भी पढ़ें :
सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-endowment-of-shaheed-telanga-khadia-bus-stand-dhananjay-singh-took-it-for-rs-44-lakh/">सिमडेगा
: शहीद तेलंगा खड़िया बस स्टैंड की बंदोबस्ती, 44 लाख रूपये में धनंजय सिंह ने लिया 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/yyy.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
मौके पर भंडारे का आयोजन
मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया. तीन दिवसीय चौबीस प्रहरी अखंड हरिनाम यज्ञ का आयोजन बरसलोया में किया जा रहा है. मौके पर रामनवमी मेला के अध्यक्ष रोहित कुमार साहू, सचिव दिनेश साहू, कोषाध्यक्ष अवधेश साहू, मख्य पुजारी, बंशीधर पांडा, सहायक पुजारी पवन शर्मा, जापक सुनीत पति, सुधांशु आचार्य, अनंत नारायण पांडा, दिलेश्वर पांडा, गणेश दास, अनुराग पति अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :
जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-should-be-taken-against-those-who-play-with-hindu-faith-in-ramnavni-chandan-yadav/">जमशेदपुर
: रामनवमी में हिंदू आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो – चंदन यादव [wpse_comments_template]
Leave a Comment