Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन, डीसी ने प्रचार-प्रसार पर दिया जोर

Simdega : उपायुक्त आर. रॉनीटा ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया. उसके बाद उपायुक्त ने स्वास्थ्य मेला में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के क्रम में सभी स्टॉलों पर जानकारी ली और महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए. उन्होंने ग्रामीणों से भी मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी उनकी समस्याओं के बारे में जाना. ग्रामीणों से इस स्वास्थ्य मेला का लाभ उठाने को कहा. उपायुक्त ने सिविल सर्जन सिमडेगा को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने हेतु प्रचार-प्रसार कराने की बात कही. साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना से छूटे हुए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :JBVNL">https://lagatar.in/jbvnl-received-1137-crore-revenue-in-march-breaking-all-old-records/">JBVNL

ने मार्च में प्राप्त किया 1137 करोड़ राजस्व, टूटे पुराने सभी रिकॉर्ड

मेले में लगाये गये थे कई स्टॉल

मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजीकरण काउंटर, पुरुष ओ.पी.डी., महिला ओ.पी.डी. परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद जांच, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष कार्यक्रम, दवा वितरण, राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ निवारण कार्यक्रम, मलेरिया, एन.सी.डी. जांच, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, PC&PNDT एवं खून जांच से संबंधित स्टॉल लगाये गये थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ddd.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला आयुष चिकित्सक पदाधिकारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/now-aircraft-will-be-able-to-land-in-low-visibility-at-ranchi-airport/">रांची

एयरपोर्ट पर अब कम विजिबिलिटी में भी उतर सकेंगे विमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही