Search

 
 
 

सिमडेगा : अनियंत्रित होकर ऑटो पलटी, दो की हालत गंभीर, 4 घायल

 
Simdega : कोलेबिरा रांची मुख्य पथ में चेक पोस्ट के पास सड़क हादसा हो गया. ऑटो के सामने अचानक मवेशी के आने से ड्राईवर ने ने संतुलन खो दिया और ऑटो पलट गयी. इस हादसे में चार लोगों को हल्की फुल्की चोट आयी है. जबकि बसिया थाना के लोनगा ग्राम के जट्टू साहू और मधु साहू गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. ऑटो में सवार सभी लोग सिमडेगा के बोलबा स्थित वनदुर्गा मंदिर मुंडन संस्कार समरोह में भाग लेने जा रहे थे. तभी  कोलेबिरा मे चेक पोस्ट के पास यह दुर्घटना हो गयी. इसे भी पढ़ें : CBSE">https://lagatar.in/cbse-appeals-do-not-open-fake-links-for-sample-papers-beware-of-cyber-gangs/">CBSE

की अपील, सैंपल पेपर के लिए फर्जी लिंक ना खोले, रहे साइबर गिरोह से सावधान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही