Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा ने चलाया स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

Simdega : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा में अनेक तरह के रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को पूरे भारत में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है. इस मौके पर प्रदेश से आए जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है की स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब गांव स्तर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाए लोगों को जागरूक किया जाए क्योंकि स्वच्छ भारत होगा तो स्वस्थ भारत होगा.  शैलेंद्र सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया. संगठन प्रभारी ने बानो जलडेगा एवं कोलेबिरा मंडलों में मंडल एवं जिले के भाजपा पदाधिकारियों के संग वृक्षारोपण किया एवं संदेश दिया एक पेड़ सौ पुत्र के समान है, इसलिए पेड़-पौधे सभी लोगों को लगानी चाहिए. इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बानो रेलवे स्टेशन पर संगठन प्रभारी का गर्मजोशी से स्वागत किया. मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर. दीपक पुरी. भोला साहू. अनूप प्रसाद. सतीश पांडे. नवीन सिंह कामेश्वर सिंह, रामविलास बड़ाईक, नरेंद्र बड़ाईक, नीरज बड़ाईक, बलबीर जायसवाल, मोतीलाल ओहदार, अशोक इंदवार, ललित कुमार, चिंतामणि कुमार, मोतीलाल सिंह, मानकीलाल, रवि गुप्ता, गौतम प्रसाद, पंकज प्रसाद, बुलेश्वर प्रसाद, दिनेश प्रसाद, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-investigation-team-against-medical-in-charge-reached-community-health-center/">जगन्नाथपुर

: चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ जांच टीम पहुंची सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही