Search

 
 
 

सिमडेगा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एकलव्य विद्यालय का किया शिलान्यास

 
Simdega: केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत नवाटोली पंचायत में एकलव्य विद्यालय का शिलान्यास किया. साथ ही देवी गुड़ी चौक पर समुदायिक भवन का उद्घाटन किया. मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया गया. अर्जुन मुंडा ने कहा कि एकलव्य विद्यालय राज्य के सभी जिलों के सभी प्रखंडों में केंद्रीय विद्यालय के समानांतर एकलव्य विद्यालय की नींव रखी जा रही है. यहां 480 छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया जाएगा. एकलव्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास, खेल मैदान, रसोई, लैब रूम, प्रैक्टिकल रूम आदि का निर्माण किया जाएगा. यह कुल 12 एकड़ में बनेगा. इसके लिए केंद्र सरकार सभी एकलव्य विद्यालय के लिए 38 करोड रुपए से अधिक का अंशदान कर रही है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-district-bar-association-election-activity-intensifies-nomination-process-over-and-two-news-including/">हजारीबाग

जिला बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन की प्रक्रिया खत्म समेत दो खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/13rc_m_127_13102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

एकलव्य विद्यालय में तीरंदाजी एकेडमी भी होगा

इसके साथ विद्यालय मे तीरंदाजी एकेडमी भी होगा जिसमें आर्चरी का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इससे खेल मे भी प्रतिभा उभर कर सामने आयेगी. कार्यक्रम मे सिमड़ेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह, जिला परिषद् अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव बीजेपी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव के आलावा कोलेबिरा प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख और मुखिया मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-डीसी-एसपी">https://lagatar.in/dc-sp-should-ensure-peaceful-completion-of-the-festival-by-strengthening-the-information-system-chief-minister/">डीसी-एसपी

सूचना तंत्र मजबूत कर शांतिपूर्ण संपन्न करायें त्योहार : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही