Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : केंद्रीय मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने विकास योजनाओं का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Simdega :  केंद्रीय पंचायती राज विभाग के राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने बुधवार को सिमडेगा में चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मत्स्य पालन योजना के सफल क्रियान्वयन का जायजा लेने कोलेबिरा प्रखंड के लरबा डैम पहुंचे. केज कल्चर से मछली पालन के बेहतर प्रयास एवं प्रकृति की छटाओं के बीच बसा लरबा जलाशय को देख आकर्षित हुए. जलाशय की बीच केज कल्चर से मछली पालन को देखा. नाव से योजना के सफल क्रियान्वयन का अवलोकन किया. बताया कि सालों भर मछली पालन को बढ़ावा देने में डैम का जलाशय साथ देता है. मौके पर उपस्थित मत्स्य जीवी समिति एवं ग्रामीणों से भी बात की. इससे पहले उपायुक्त आर रॉनीटा और पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया.

अधिकारियों संग योजनाओं की समीक्षा की

मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने क्षेत्र में आजीविका को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीण तकनीक का प्रयोग कर रहे स्थानीय ग्रामीण जन से बात की. जिले में महुआ, चिरौंजी, लाह, ईमली जैसी प्राकृतिक संपदा अत्यधिक मात्रा में है. उन्होंने बताया कि पारंपरिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ ही गांवों के कौशल का विकास करना है. मंत्री ने आकांक्षी जिला अंतर्गत परिसदन भवन सभाकक्ष में अधिकारियों संग बैठक की. नीति आयोग के इंडीकेटर पर प्रकाश डाला गया. कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, मनरेगा, आजीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की.

बैठक में ये भी थे मौजूद

बैठक में उपायुक्त सहित उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, सिविल सर्जन डॉ पीके सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो शहजाद परवेज, श्रम अधीक्षक पुनित मिंज, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी कुसुम लत्ता, एलडीएम संजीव चौधरी, डीपीएम जेएसएलपीएस मनीषा सांचा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – राष्‍ट्रपति">https://lagatar.in/the-opposition-showed-solidarity-regarding-the-presidential-election-these-names-were-discussed/">राष्‍ट्रपति

चुनाव को लेकर विपक्ष ने दिखायी एकजुटता, इन नामों पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही