Search

 
 
 

सिमडेगा : पिथरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

 
Simdega:  भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी(मनरेगा), चिकित्सा पदाधिकारी, मुखिया, उप मुखिया एवम पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे. बीडीओ समीर रेनियर खलखो ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की. मौके पर विकसित भारत का संकल्प लिया गया, संकल्प लिया गया कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे और नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे. मौके पर भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंपलेट एवम कैलेंडर का वितरण कार्यक्रम में किया गया. एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को आमलोगों को सुनाया गया. कार्यक्रम के अंतिम चरण में उज्जवला गैस के लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें-आरयू">https://lagatar.in/ru-paid-arrears-of-pensioners-worth-rs-7-81-crore-from-2006-to-2010/">आरयू

ने 2006 से 2010 तक के पेंशनर्स का एरियर 7.81 करोड़ रुपए का किया भुगतान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/03rc_m_203_03012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही