Search

 
 
 

सिमडेगा : केरोसिन तेल छिड़क कर ग्रामीण ने लगाई आग, मौके पर मौत

 
Kolebira, Simdega:  कोलेबिरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के सहने वाले 46 वर्षीय जट्टू भोगता ने बीती रात आत्महत्या कर ली. उसने केरोसिन तेल छिड़क कर अपने शरीर में आग लगा ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसकी पत्नी पिछले महीने गोवा काम करने के लिए चली गयी थी. जट्टू भोगता के तीन बेटे हैं. वह अपने तीन बेटों के साथ घर में रहकर काम करता था. सूचना पर कोलेबिरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शाहपुर पंचायत के मुखिया पति सह भाजपा नेता मुनेश्वर तिर्की भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने अपने स्तर से सहयोग किया. वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-panic-due-to-firing-in-brick-kiln-shell-recovered/">लातेहार

: ईंट भट्ठा में गोलीबारी से दहशत, खोखा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही