Search

 
 
 

सिमडेगा : ग्रामीणों ने भाजपा नेता को पेयजल समस्या से कराया अवगत

 
Simdega: पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र बूथ न. 132 का भ्रमण किया. उनके साथ वीरू मंडल अध्यक्ष धनश्याम सिंह भी थे. भ्रमण के दौरान सिमडेगा प्रखंड पंचायत जोकबहार के ग्राम डोंगा पानी, पुरनाडीह, बाजार टोली, के ग्रामीणों से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए. भ्रमण के दौरान डोंगा पानी, पुरनाडीह, बाजार टोली, के ग्रामीणों ने भाजपा नेता को बताया कि काफी दिनों से हमारे गांव का चापाकल और जल मीनार खराब होने से पानी की समस्या हो रही है. ड़ाड़ी,चुंआ से पानी लाकर गृहस्थ जीवन बसर कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम डोंगा पानी में तीन चापाकल एक जलमीनार, पुरनाडीह में तीन चापाकल और एक जलमीनार, बाजार टोली में एक जलमीनार खराब पड़ा है. इसे भी पढ़ें-अमन">https://lagatar.in/aman-singh-murder-case-cid-will-examine-all-cctv-footage-of-dhanbad-jail/">अमन

सिंह हत्याकांड : धनबाद जेल के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी सीआईडी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/02rc_m_160_02012024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

जेई से बात कर समस्या समाधान का आग्रह किया

ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात श्रद्धानंद बेसरा ने पीएचडी विभाग सिमडेगा जेई महोदय से फोन द्वारा बातचीत की और समस्या से रूबरू कराया. समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने को कहा. भाजपा नेता ने जल मीनार लगाने वाला कम्पनी के मैनेजर से भी बातचीत कर खराब जल मीनारों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने को कहा. मौके पर वीरू मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता भोला साहू, पूर्व मुखिया चंदेश्वर मुंडा, जवाहर प्रधान, फूलसिंह प्रधान, कृष्णा प्रधान, चरकू प्रधान, कलिंदर भोक्ता, मुड़िया से सुरेंद्र मेहर, रंजीत प्रधान, प्यारा साहू इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-troubled-by-teasing-woman-cuts-private-part-of-young-man/">साहिबगंज

: छेड़खानी से परेशान महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही