Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : श्रमदान से ग्रामीणों ने की आधा किलोमीटर सड़क की मरम्मत

Advertisement
Advertisement
Simdega : कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ मेन रोड से मस्तीपुर तक आधा किमी सड़क की मरम्मत ग्रामीणों ने की. बारिश के दिनों में लचरागढ़ मेन रोड से मस्तीपुर तक सड़क में कीचड़ भर जाता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है. मस्तीपुर में एक कॉलेज, 3 उच्च विद्यालय, दो प्राथमिक विद्यालय सहित अंग्रेजी मीडियम स्कूल भी है. जहां रोजाना हजारों बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं. बरसात के दिनों में कीचड़ हो जाने से बच्चों को स्कूल आने जाने में भी काफी असुविधा होती है. इसको देखते हुए मोंटफोर्ट स्कूल के प्राचार्य ब्रदर आरोग्यम की पहल पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर आधा किलोमीटर सड़क की मरम्मत की. इधर ग्रामीणों ने बताया कि लचरागढ़ मेन रोड से कारीमाटी तक पीच सड़क निर्माण की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है. स्कूल कॉलेज आने-जाने वाले बच्चों को बरसात के दिनों में बहुत परेशानी होती है. इस परेशानी को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद से सड़क मरम्मत का बीड़ा उठाया. इसे भी पढ़ें : डीसी">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-held-a-meeting-of-the-mnrega-council-said-monitoring-of-schemes-for-transparency/">डीसी

को मिली मनरेगा की जिम्मेदारी, हर तीन माह में होगी रोजगार गारंटी परिषद की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही