Search

 
 
 

सिमडेगा : डीएवी स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान

 
simdega : डीएवी पब्लिक स्कूल, सिमडेगा में मतदान जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया. मौके पर स्वीप कोषांग की आशा मैक्सिमा लकड़ा और क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी रोशनी कुमारी मौजूद रहे. उन्होंने कक्षा नवम से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को मतदान के विषय में अनेक जानकारियों साझा की. उन्होंने बच्चों से कहा कि अभी आपकी उम्र अठारह वर्ष नहीं हुई है फिर भी आपका बड़ा दायित्व है, अपने माता- पिता और परिवार के बड़े लोगों को मतदान के लिए मतदान केन्द्र तक जाने के लिए कहिए. इस अवसर पर मतदान संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें का प्रदर्शन बच्चों ने भाषण प्रस्तुति, नृत्य एवं चित्रकला का प्रदर्शन किया. बताया गया कि आगे भी अनेक तरह के कार्यक्रम मतदान समाप्ति तक आयोजित किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें-टेंडर">https://lagatar.in/12-students-of-tender-heart-school-got-scholarship-of-rs-76-thousand/">टेंडर

हार्ट स्कूल के 12 विद्यार्थियों को मिला 76 हजार रुपये का स्कॉलरशिप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही