Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता रथ किया गया रवाना

Advertisement
Advertisement
Simdega : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सफल बनाने के लिए मंगलवार को समाहरणालय परिसर से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रथ रवाना किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी आर रॉनीटा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो शहजाद परवेज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूनम कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया. जागरूकता रथ पंचायत तक जायेगा. मताधिकार के प्रति मतदाताओं को जागरूकता करेगा.

बानो व बांसजोर प्रखंड में उम्मीदवारों संग बैठक

इधर, पंचायत आम निर्वाचन 2022 के प्रेक्षक दिलेश्वर महतो ने बानो एवं बांसजोर प्रखंड के सभाकक्ष में वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद् सदस्य के उम्मीदवारों संग बैठक की. यहां चतुर्थ चरण में मतदान होना है. सामान्य प्रेक्षक ने चुनाव से संबंधित आचार संहिता, प्रचार-प्रसार, आय-व्यय का लेखा-जोखा सहित कई अह्म जानकारी दी. उन्होंने पंचायत चुनाव से संबंधित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – खूंटी">https://lagatar.in/peg-two-smugglers-arrested-with-one-kg-of-opium-and-rs-6-lakh-in-cash-interrogation-continues/">खूंटी

: एक किलो अफीम और 6 लाख रुपये नगद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही