Search

 
 
 

सिमडेगा : 7 महीने से खराब है जलमीनार, गर्मी में बढ़ी पेयजल की समस्या

 
Simdega/Kolebira: कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के डोमटोली गांव बाजार टांड़ के समीप लगा जलमीनार खराब हो गया है. ग्रामीण संध्या डांग ने बताया कि जल मीनार पिछले 7 महीने से खराब पड़ा है. इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गयी है. ग्रामीणों ने पेयजल विभाग से जलमीनार की मरम्मति की मांग की है. वहीं डोमटोली मुखिया अनिता जड़िया ने बताया कि डोम टोली पंचायत के बाजार टांड़ स्थित जलमीनार सहित पूरे डोमटोली पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 22 जगहों पर जलमीनार खराब पड़े हैं, उन्होंने पूरे पंचायत क्षेत्र के एक-एक गांव भ्रमण कर खराब पड़े जलमीनारों की सूची बनाई है. उन्होंने कहा कि खराब पड़े जल मीनारों की मरम्मति के लिए प्रखंड प्रशासन सहित संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया. आवेदन भी दिया गया है. बावजूद इसके अभी तक जलमीनारों की मरम्मति के लिए पेयजल विभाग की तरफ से कोई पहल नहीं की गई. भीषण गर्मी पड़ रही है. तपती धूप में लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं. इसे भी पढ़ें-महिलाओं">https://lagatar.in/it-is-fashion-for-congress-leaders-to-insult-women-rafia-naz/">महिलाओं

का अपमान करना कांग्रेस नेताओं का फैशन : राफिया नाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही