Search

 
 
 

सिमडेगा : जंगली हाथी ने कई घरों को तोड़ा, चट कर गया अनाज

 
Simdega: बांसजोर प्रखंड अंतर्गत तरगा पंचायत के कूलामारा में जंगली हाथी ने दो घरों को तोड़ डाला. वहीं केरेया पंचायत के चकोड़बेड़ा निवासी जवांती बागे, पति स्वर्गीय विक्टर बागे और सैलानी बागे पति अमृत बागे के घर पर उत्पात मचाते हुए घर में रखा धान, अनाज को चट कर गया. साथ ही कई सामानों को बर्बाद करते हुए चलता बना. फिर केरिया के मुंडराटोली निवासी कर्मी डांग पति स्वर्गीय जेम्स डांग के घर को दूसरी मर्तबा ध्वस्त करते हुए एक बोरा धान खा गया. सूचना मिलते ही जिला वन विभाग की टीम पीड़ित से मिलने पहुंची. तत्काल सहायता सहायता दी और आवेदन जमा करने को कहा. दूरभाष से वन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द मुआवजा राशि दिलाएं ताकि पीड़ित अपना आशियाना की मरम्मत कर सके. बाद में ग्रामीणों ने एक जंगली हाथी को खदेड़ते हुए हाथियों का पसंदीदा जगह पावर ग्रिड जंगल पहुंचाया. अभी जंगली हाथी पत्रा टोली पेट्रोल पंप के बगल में डेरा डाले हुए है. इसे भी पढ़ें-केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwal-is-not-being-allowed-to-personally-meet-his-family-members-in-tihar-jail-sanjay-singhs-allegation/">केजरीवाल

को तिहाड़ जेल में परिजनों से व्यक्तिगत मुलाकात नहीं करने दी जा रही : संजय सिंह का आरोप
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/13rc_m_74_13042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही