Search

 
 
 

सिमडेगा : जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात, झापा नेता ने की आर्थिक मदद

 
Simdega :  जिले के जलडेगा प्रखंड क्षेत्र में इन दोनों जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. झुंड से बिछड़े हाथी के द्वारा लगातार लोगों के घरों को तोड़ने के साथ घर में रखे अनाज एवं सामानों को नष्ट किया जा रहा है. इसके अलावा खेतों में लगाए गए फसलों को भी पूरी तरह से बर्बाद कर रहा है. बीती रात झुंड से बिछड़े हाथी ने जलडेगा के हर्रापानी के जोजोटोली गांव में किसान पतरस लुगुन के घर को तोड़कर घर में रखे अनाज को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. इधर परिवार वालों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई. किसान ने बताया कि परिवार वाले रात में सो रहे थे, इसी दौरान अचानक जंगली हाथी पहुंचा और घर में हमला कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं उन्होंने तत्काल सहयोग स्वरूप एक बोरी चावल देकर प्रशासन से जल्द ही आवास एवं वन विभाग से उचित मुआवजा दिलाने की बात कही. इस मौके पर आशीष नाग, सिलवंती सूरीन, आशीष सिंह, रसाल खलखो सहित गांव के ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/sensation-due-to-triple-murder-in-bhagalpur/">भागलपुर

में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही