Search

 
 
 

सिमडेगा : 33 हजार वोल्ट के लाइन से हो रही तार की चोरी, सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं

 
Simdega/ Kolebira : अघरमा से कोलेबिरा के बीच कामडारा ग्रिड से कोलेबिरा विद्युत सब स्टेशन तक 33000 वोल्ट के पैंथर लाइन से बिजली आपूर्ति की जाती थी. मगर अब कोलेबिरा विद्युत सब स्टेशन में बीरू ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जाती है. इस वजह से अघरमा से कोलेबिरा के बीच पैंथर लाइन में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं. चोर 33 हजार लाइन का तार पोल से काटकर गिरा दे रहे हैं, फिर धीरे-धीरे उसकी चोरी की जा रही है. मगर इसकी भनक तक विद्युत विभाग को नहीं लगी. ग्रामीणों ने तार चोरी की सूचना विभाग को दी, मगर अभी तक विभाग की ओर से न तो कोई ठोस कदम उठाया गया, न ही कोई कार्रवाई की गई है.

ग्रामीणों ने चोरों को खदेड़ा

पैंथर लाइन की तार की चोरी की कोशिश चोर सोमवार को भी कर रहे थे. तभी स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई. ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की, मगर वे लोग भागने में सफल रहे. दो दिन पूर्व पुतरीटोली गांव के पास रात को कुछ चोरों ने तार को काट दिया था, जो अभी भी उसी जगह पड़ा है. बता दें कि 1984 से पहले से कामडारा ग्रिड से कोलेबिरा विद्युत सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति की जा रही थी. तार चोरी के संबंध में पूछे जाने पर विभागीय सहायक अभियंता ने कहा कि स्टाफ की कमी है. इस वजह से सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही