Search

 
 
 

सिमडेगा : महिला को जहरीले सांप ने काटा, बची जान

 
Simdega : इन दिनों सांप काटने की घटना बढ़ गई है. उचित इलाज से कई लोगों की जान बच जाती है. कई लोग ऐसे भी हैं जो झाड़-फूंक और बाबाओं के चक्कर में पड़ जाते हैं, जिससे उनकी जान पर आफत बन जाती है. सिमडेगा से ऐसे ही एक घटना सामने आयी है जहां कोलेबिरा कॉलेज टोली निवासी 40 वर्षीय जेसिंता लकड़ा अपने घर में काम कर रही थी, तभी उसे सुबह वक्त एक जहरीले सांप ने हाथ की अंगुली में डस लिया. बाद में उनके परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों के द्वारा उचित समय पर उचित इलाज मिलने से जेसिंता स्वस्थ हो गई. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-chain-of-road-accidents-is-not-stopping-on-the-roads-of-the-district/">सरायकेला

: जिले की सड़कों पर नहीं थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने से उचित इलाज संभव

इस संबंध में उनके पति त्योफिल लकड़ा के द्वारा तीव्र तरीके से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाने से जेसिंता के ठीक होने पर खुशी जाहिर की. इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के द्वारा तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने से उचित इलाज संभव हो पाया और अब वह खतरे से बाहर है. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/simdega-police-exposed-the-robbery-4-accused-arrested/">सरायकेला

: जिले की सड़कों पर नहीं थम रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही